सुलतानपुर: राज्य सभा सदस्य संजय सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ पर कोर्ट में दाखिल चार्जशीट, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। कोरोना काल में बिना अनुमति चुनावी सभा करने के मामले में आप पार्टी राज्य सभा सदस्य सांसद संजय सिंह समेत 13 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट मे चार्जशीट दाखिल की है। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र के मुताबिक बंधुआकला के एसओ प्रवीण कुमार यादव ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

आरोप है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2021 को हसनपुर में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सार्वजनिक स्थान पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी मक़सूद अंसारी के पक्ष में बिना अनुमति चुनावी जनसभा कर रहे थे।  

कार्यक्रम आयोजक मक़सूद अंसारी सभा के लिये कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने संजय सिंह, मक़सूद अंसारी समेत 13 आरोपियों के विरुद्ध बिना अनुमति चुनावी जनसभा करने,  महामारी अधिनियम समेत अन्य आरोपों के तहत आरोप पत्र में न्यायालय में भेजा । एमपी /एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने इस पर संज्ञान लेते हुए संजय सिंह समेत सभी आरोपियों को 29 मई को तलब किया है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: रूद्र महायज्ञ में पहुंचे जगदगुरु शंकराचार्य, कहा- आर्थिक व शैक्षिक स्थिति के आधार पर लागू हो आरक्षण

संबंधित समाचार