बाजपुर: ससुराल वालों पर घर से निकालने का आरोप
बाजपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने पति के साथ ही देवर व सास पर दहेज नहीं मिलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। पुलिस चौकी बेरिया दौलत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को पुलिस चौकी पहुंची ग्राम ठोठुपुरा निवासी नीरज ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2022 को ग्राम ठोठूपुरा निवासी जगजीत पुत्र सुरेंद्र के साथ हुई थी।
आरोप है उसका पति, देवर व सास कम दहेज लाने का ताना मारकर उसे प्रताड़ित करने लगे तथा उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की गई। मायके से बाइक व 50 हजार रुपये लाकर देने की मांग कर मंगलवार की सुबह उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
