Nagar Nikay Chunav 2023 : 5 मई को बस्ती आएंगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती । आम आदमी पार्टी की मंगलवार को प्रधान डाकघर परिसर स्थित चुनाव कार्यालय पर हुई बैठक में पांच मई को बस्ती आ रहे प्रदेश प्रभारी संजय सिंह आने की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि वह यहां रुधौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि संजय सिंह  5 मई को 11 बजे कलवारी पहुंचेंगे और बड़ेवन होते हुए रुधौली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे, इसके बाद वे सिद्धार्थनगर जाएंगे। देर शाम उनके बस्ती पहुंचने पर स्वागत, सभा और प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया है।

बताया कि 3 मई को पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी कप्तानगंज, हर्रैया में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तैयारी बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विनीता सिन्हा, सिद्धेश कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान कन्नौजिया,  डा. रामसुभाष वर्मा, कुलदीप जायसवाल, फिरदौस अहमद, मनोज कुमार जायसवाल, खुशीद अहमद, राजेश चन्द्र, मोईनुद्दीन, अमानुल्लाह इराकी, शरदचंद कन्नौजिया, कैलाश चन्द्र मिश्र, हरी प्रसाद चौधरी, रामसजन सूर्यवंशी, रामचन्दर, सुग्रीम यादव, डा. रामसुभाष वर्मा, आदित्य वर्मा, शिवभान गौतम, रोशनी यादव, मिथलेश भारती, वीरेन्द्र, गुलाब,  मोहित सिन्हा, रोहित सिन्हा के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर टली सुनवाई

संबंधित समाचार