देश में कोरोना संक्रमित 30.80 लाख के पार, रिकवरी दर 75 फीसदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार देर रात तक संक्रमितों का आंकड़ा 30.80 लाख के पार हो गया तथा मृतकाें की संख्या 57 हजार से अधिक हो गई। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार देर रात तक संक्रमितों का आंकड़ा 30.80 लाख के पार हो गया तथा मृतकाें की संख्या 57 हजार से अधिक हो गई। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और आज यह 74.90 फीसदी पहुंच गई।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 30,80,483 तथा मृतकों की संख्या 57,263 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की अपेक्षा नये मामलों में निरंतर वृद्धि के कारण सक्रिय मामलों भी बढ़ते जा रहे हैं और इस बीच आज सक्रिय मामले बढ़कर 7,11,193 हो गये।

इस दौरान 31,022 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों का आंकड़ा 23,10,922 पर पहुंच गया जिससे मरीजो के स्वस्थ होने की दर पिछले दिन के 74.84 फीसदी से सुधरकर आज 74.90 फीसदी पर पहुंच गयी। मृत्यु दर भी घटकर 1.86 फीसदी रह जाने से राहत मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार रात तक महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,71,942 हो गई। राज्य में रविवार रात तक सक्रिय मामलों बढ़कर 1,69,516 हो गये और इस बीच अब तक स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 4,80,114 हो गई है। राज्य में आज मृतकों की संख्या बढ़कर 21,995 हो गई है।

इसके बाद तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 5,975 नए मामले सामने आने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,79,385 हो गई है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के लगातार तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि राज्य में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है।

राज्य में आज कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हाेने वालों की संख्या 6,047 रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी जिसके बाद अब तक रोगमुक्त होने वाले लोगो की संख्या बढ़कर 3,19,327 हो गई है। इस बीच वायरस के संक्रमण से 97 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 6, 517 हो गया।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना के संक्रमण से जिन 97 और मरीजो की मौत हुई है उनमें से 76 की सरकार अस्पताल और 21 की निजी अस्पताल में मौत हुई है। कोरोना के संक्रमण के 5942 नए मामलों में से 5942 प्रदेश के मामले है और 33 बाहर से आए प्रवासी है। जिनमें से कुछ विदेश से आए है और कुछ अन्य राज्यों से लौटे हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 7,895 नये मामले दर्ज किये गये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,53,111 हो गई है। यहां आज जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 46,712 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 7,895 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,53,111 हो गई है। इसी अवधि में 93 लोगों की मौत होने के बाद अब तक इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,282 हो गई है। राज्य में अब तक 2,60,087 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुये हैं ओर वर्तमान में 89,742 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,71,876 पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,615 हो गई है। संक्रमण से मुक्ति पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,84,568 हो गयी। सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज किये जाने के बीच इसका आंकड़ा 82,677 है।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 5,325 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,87,781 हो गई है। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,926 हो गई है। राज्य में 4,318 और संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब तक इस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,35,613 हो गई है और वर्तमान में 49,242 सक्रिय मामले हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,450 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,61,466 हो गई। दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर में आज आंशिक रूप से कमी आयी और यह 90.04 फीसदी पर पहुंच गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1250 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,438 हो गई है।

देश में दिल्ली का स्थान सर्वाधिक रिकवरी दर वाले राज्यों में है लेकिन चिंता की बात यह है कि इस दौरान रिकवरी दर में आंशिक गिरावट के साथ यह 90.04 फीसदी रह गयी जो शनिवार को 90.07 फीसदी और गुरुवार को 90.10 फीसदी थी। राजधानी में कोराेना वायरस संक्रमण से आज 16 और मरीजों की जान चली गयी इसके साथ ही इस जानलेवा वायरस से अब तक 4300 की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों में आज 184 की बढोतरी भी चिंता बढ़ाने वाली है। राजधानी में सक्रिय मामले गत दिवस के 11,594 से बढ़कर 11,778 हो गये।

देश में कोरोना मामले में सातवें स्थान पर कायम पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,35,596 हो गयी है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,737 हो गई है। इस बीच राज्य में 3,088 और संक्रमितों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,959 हो गयी है। यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.40 फीसदी पहुंच गयी। वर्तमान में राज्य में 27,900 सक्रिय मामले हैं।

बिहार में कोरोना वायरस के 2,247 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,156 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 23,091 हो गयी है। राज्य में अब तक 610 लोगों की मौत हुई है और 98,454 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2,384 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,249 हो गई है। राज्य में कोरोना के 22,908 सक्रिय मामले हैं और अब तक इस वायरस से 755 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 1,851 और संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब तक रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 80,586 हो गई है।

असम में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89,469 हो गई है। राज्य में अब तक इस वायरस से 234 लोगों की मौत हुई है और 67,642 संक्रमित स्वस्थ हुये हैं। राज्य में वर्तमान में 21,590 सक्रिय मामले हैं। गुजरात में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 14,440 हो गए हैं तथा 2,881 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 68,357 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्यप्रदेश में 1,229, पंजाब में 1,086, राजस्थान में 950, जम्मू-कश्मीर में 617, हरियाणा में 603, ओडिशा में 462, झारखंड में 310, केरल में 224, उत्तराखंड में 200, छत्तीसगढ़ में 196, पुड्डुचेरी में 159, गोवा में 144, त्रिपुरा में 72, चंडीगढ़ में 37, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 28, मणिपुर में 22, लद्दाख में 21, नागालैंड में आठ, मेघालय में सात, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

संबंधित समाचार