निकायों में भाजपा की जीत से बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार: भूपेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मिलक, बिलासपुर और केमरी में सभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

बिलासपुर/मिलक/केमरी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। स्थानीय निकायों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने से वहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और चौमुखी विकास होगा। कहा कि भाजपा के शासन में जाति मजहब से हटकर सबका विकास हो रहा है। यही खुशहाली का प्रतीक है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को बिलासपुर, केमरी और मिलक में भाजपा प्रत्याशी चित्रक मित्तल, दीक्षा गंगवार के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान कहा कि भाजपा ने निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। भाजपा सरकार पूरे देश व प्रदेश में बिना पक्षपात के विकास कार्य करा रही है।

निकाय चुनाव के बाद नगरीय क्षेत्रों का आधारभूत ढांचा और मजबूत किया जाएगा। भाजपा सरकार में अराजकता फैलाने वाले व दंगे करने वाले लोग खुद थानों में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी व सभी सभासदों को भारी मतों से विजयी बनाएं। इससे पूर्व राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। औलख ने कहा कि भाजपा एक ऐसी सर्वश्रेष्ठ पार्टी हैं, जो विकास के नाम पर जानी जाती है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्षेत्र के मित्तल ने भी सभी से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। केमरी में भी प्रदेश अध्यक्ष व राज्यमंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार जोहरी, रविंद्र सिंह रवि, रामनिवास जैन, युसूफ अली, अनिल मदान, हरबंस सिंह तनेजा, धूमल बंसल, तीरथ सिंह, मधुबाला गुगलानी, चेतन परुथी, गुरमीत सिंह भट्टी, हरविंदर सिंह चीमा, राजू कश्यप, शिवचरण राठौर, अनिल राठौर, चौधरी लोकेंद्र सिंह, रवि गोयल, सुनील गुप्ता, कुशल गर्ग, रमेश चंद्र गंगवार, विनोद जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन नगर अध्यक्ष चेतन परुथी ने किया।  

वहीं मिलक में शहनाई मंडप में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की डबल इंजन की भाजपा सरकार है। विकास के लिए तीसरे इंजन यानी कि नगर निकाय के अध्यक्षों का निर्वाचित होना सबसे महत्वपूर्ण है। नगर के चहुमुखी विकास के लिए नगर निवासियों के लिए बहुत सुनहरा अवसर है।

भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने में जुट जाएं। जनसभा में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख,सूर्यप्रकाश पाल,जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार,पूर्व विधयाक ज्वाला प्रसाद गंगवार,वीना भारद्वाज,काशीराम दिवाकर,मिलक ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार,नरेंद्र गंगवार,मुन्नी देवी गंगवार,प्रेम शंकर पांडेय, हरीश गंगवार,चंद्रप्रकाश शर्मा,मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए हर बूथ जीतने के टिप्स
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में आपका एक-एक वोट मतपेटी में डल जाए। प्रत्याशी का चयन आप सब की इच्छा से किया गया है अब इनको जिताने की जिम्मेदारी भी आपकी है। 

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम किया है। किसी भी व्यक्ति को जाति मजहब या धर्म के आधार पर सताया नहीं गया है इस बार अल्पसंख्यक समुदाय को भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी बनाया गया है। कल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना , उज्जवला योजना सरकार दे रही है।

अपराध मुक्त शासन, भय मुक्त जनता फिर चाहे वह व्यापारी हो किसान हो मजदूर हो हर व्यक्ति के साथ हमारी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सरकारों में भेदभाव के साथ काम किया जाता था, लेकिन एक बात जरूर है प्रदेश में कोई भी अवैध कब्जा/ गुंडागर्दी या बेईमानी करता है तो उसे हमारी सरकार किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी, पूरे प्रदेश में कानून का राज कायम करेंगे।

नगर पालिका में यदि आपका अध्यक्ष होगा तो विकास का पूर्ण लाभ जनता को मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका प्रत्याशी दीक्षा गंगवार, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, रविंद्र सिंह रवि, हरीश गंगवार, युसूफ अली, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मागलिक, अनुज सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, पंकज अग्रवाल, शकुंतला लोधी, संजय पाठक, नीलम गुप्ता, देवेश गुप्ता, कमल सक्सेना, विवेक रुहेला, कुंवर बहादुर लोधी, प्रभात अग्रवाल, अजय सैनी आदि बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- आलीजनाब का काफिला निकालने को रस्से बांधे जाते थे- आकाश सक्सेना

संबंधित समाचार