बरेली : नाली और गली के मुद्दों पर ही लड़ूंगा चुनाव- डॉ. केबी त्रिपाठी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मेयर पद के कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केबी त्रिपाठी ने मंगलवार को सुभाषनगर इलाके में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि सुभाषनगर में जलभराव सबसे जटिल समस्या है। उनका चुनाव लड़ने का मकसद जनता से जुड़ी समस्याएं हल करने के लिए ही है। वह नाली और गली के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सुभाषनगर के लोगों से वादा किया कि अगर उन्होंने उन्हें नगर निगम में बैठने का मौका दिया तो वह सबसे पहले सुभाषनगर की समस्याएं दूर करेंगे। 

शहर विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी राफिया शबनम ने डॉ. के बी त्रिपाठी को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान उनके साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुधा मिश्रा, कृष्णकांत शर्मा, नवाब मुजाहिद हसन खां, डॉ. मेहंदी हसन, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश दद्दा, जियाउर रहमान, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन, उस्मान खान, मुन्ना कुरैशी, योगेश जौहरी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार