बरेली: डा. अजय भारती ने प्लाज्मा दान किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद चिकित्सक डा. अजय भारती ने प्लाज्मा दान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें गर्व महसूस होता है, जब आईएमए सदस्य कोविड -19 संक्रमण से उबरने के बाद प्लाज्मा दान करते हैं। खुद डॉक्टर होने के नाते एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश जनता के बीच जाता है …

बरेली,अमृत विचार। कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद चिकित्सक डा. अजय भारती ने प्लाज्मा दान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें गर्व महसूस होता है, जब आईएमए सदस्य कोविड -19 संक्रमण से उबरने के बाद प्लाज्मा दान करते हैं। खुद डॉक्टर होने के नाते एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश जनता के बीच जाता है कि यदि आप प्लाज्मा का दान करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए कोई कमजोरी या नुकसान नहीं है। वर्तमान में प्लाज्मा थेरेपी को कोविड -19 रोग से पीड़ित रोगियों के उपचार में बहुत सहायक माना जा रहा है।

वहीं, आईएमए अध्यक्ष डा. राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि आईएमए बरेली ने न केवल रुहेलखंड डिवीजन (लखनऊ और दिल्ली के बीच) में पहली बार प्लाज्मा की आपूर्ति शुरू की, बल्कि हमारे सदस्य खुद भी अपने स्वयं के प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आ रहे हैं।

संबंधित समाचार