ईरान में रसद केंद्र में हुआ विस्फोट, दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरान। ईरान में सेमनान प्रांत के दमघन शहर में एक रसद एवं सहायता केंद्र में हुए विस्फोट में इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के दो सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए है। आईआरजीसी ने मंगलवार रात अपने आधिकारिक समाचार आउटलेट पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि धमाका सहायता केंद्र में शाम को दोषपूर्ण गोला-बारूद की छंटाई के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान जमाल शबेस्टानी और अली अलीहोसैनी के रूप में हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ये भी पढे़ं- सभी देश सच्चाई और इसकी जानकारी देने वालों को निशाना बनाना बंद करें: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

 

संबंधित समाचार