बाराबंकी: अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई चालक की मौत, 29 यात्रियों की हालत गंभीर
सुबेहा/ बाराबंकी, अमृत विचार। तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसीं। इस दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए।मौके पर ही बस चालक की मौत हो गई। परिचालक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के गेरावां ग्राम पंचायत के पास बुधवार भोर सुबह लगभग 3:00 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पॉइंट 52 पर खड़े ट्रक में पीछे रोडवेज बस जा घुसीं। यह बस लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थीं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाजार शुकुल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने बस चालक अमरजीत पुत्र राजबहादुर को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। बस में कुल 44 यात्री सवार थे। जिसमें 29 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में यूपीडा की एंबुलेंस से निकट बाजार शुकुल जनपद अमेठी सीएचसी ले जाया गया। जहां पर परिचालक समेत छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायलों का ईलाज सीएचसी बाजार शुकुल में चल रहा है।
घायलों में कैलाश पुत्र मूलचंद, प्रवीण कुमार पुत्र रामु, कृष्णा पुत्र शेषनाथ, दिनेश कुमार पुत्र बृजभूषण,फिरोज,हफीज,मो. खालिद पुत्र जैदुउलहसन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही सीएचसी पर अशोक कुमार, रजनीश, शिवाकांत, अशोक रावत, पार्वती, कमलेश, लोटन प्रसाद, शशिकांत, बलबीर, चंद्रकला,गुलशन, कंचन, सुमिता, संजना,शुभम,पप्पू,बैजनाथ, सूरज,करुणेश,मोहम्मद रफी, रमेश कुमार, बृजेश आदि का ईलाज चल रहा है।
