अयोध्या: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मंगारी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि घायल दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
   
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी गांव के समीप अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया, जहां पर एक युवक को मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मृतक युवक की पहचान महेश कुमार शर्मा पुत्र परशुराम शर्मा के रूप में हुई है। घायल युवक पप्पू पुत्र दारुल निवासी ग्राम नारेपुर थाना महाराजगंज का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी: अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई चालक की मौत, 29 यात्रियों की हालत गंभीर  

संबंधित समाचार