Manobala Death: नहीं रहे तमिल फिल्म निर्देशक मनोबला, 69 वर्ष की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। सुप्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्देशक, अभिनेता मनोबला का बुधवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अभिनेता फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। आज दोपहर करीब एक बजे उनका निधन हो गया। 

अभिनेता मनोबला ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है और बाद में अभिनय की ओर रुख किया। कई फिल्मों में कॉमेडियन के रूप में उनकी भूमिका को उनके प्रशंसक आज भी याद करते हैं। उनके आकस्मिक निधन पर तमिल फिल्म बिरादरी ने शोक व्यक्त किया।

तमिल फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत, दिग्गज-अभिनेता-निर्माता और निर्देशक भारतीराजा, निर्देशक विक्रमण, कॉमेडियन करुणा और अन्य फिल्मी कलाकारों ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

ये भी पढ़ें :  Neetu Singh के साथ 'Naatu Naatu' गाने पर Padmini Kolhapure ने किया डांस, देखिए VIDEO 

संबंधित समाचार