नैनीताल: झील में की गंदगी तो होगा पांच हजार का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीझील में हो रही गंदगी को लेकर हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अब जिला प्रशासन व नगर पालिका अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। जिला प्रशासन, नगर पालिका व नाव चालकों ने मंगलवार को जहां झील को साफ किया तो वहीं बुधवार को पालिका ने सभी नाव चालकों को कूड़े के निस्तारण के लिए कूड़ेदान वितरित किये हैं। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई भी झील या उसके आसपास गंदगी करते हुए पाया गया तो उस पर पर पांच हजार तक की चालानी कार्रवाई की जाएगी।
     

अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि हालांकि नाव में खाने पीने की वस्तुएं ले जाना वर्जित है, लेकिन इसके बावजूद कई बार लोग नौकायान करने के दौरान बिस्किट चिप्स के रैपर झील में ही फेंक देते हैं। इसको लेकर अब सभी नाव चालकों को नाव में रखने के लिए कूड़ेदान वितरित किये गए हैं।

अगर इसके बावजूद कोई गंदगी करते हुए पाया गया तो उस पर पांच हजार तक चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना लाइफ जैकेट के अगर कोई नाव चालक नौकायान कराते हुए पाया गया तो चालान किया जाएगा। बार-बार गलती करने पर 40 हजार तक का चालान व लाइसेंस भी जब्त किया जा सकता है।

संबंधित समाचार