लखनऊ : सिपाही पर छात्रा का पीछा करने का लगा आरोप, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस के एक सिपाही की करतूत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यूपी पुलिस का एक सिपाही स्कूली छात्रा का पीछा करता हुआ नज़र आ रहा है। जहां सिपाही एक स्कूटी पर सवार होकर साइकिल से जा रही छात्रा का पीछा कर रहा था।

वहीं एक महिला ने इस हरकत का वीडियो बना लिया और सिपाही को रोककर छात्रा का पीछा करने पर सवाल भी पूछा। साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों ने सिपाही पर छात्राओं का पीछा करने, उनसे छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।

 बता दें की आरोपी सिपाही की स्कूटी पर नम्बर भी नहीं है। खबरों के मुताबिक आरोपी सिपाही का नाम शहादत अली बताया जा रहा है और यह वीडियो कैंट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए आरोपी सिपाही पर एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका की गिरफ्तारी पर रोक

संबंधित समाचार