Banda News : नीलकमल पांडेय भारतीय सेना में धर्मगुरू चयनित, देश में पहली रैंक पाकर जिले का नाम किया रोशन
बांदा के नीलकमल पांडेय भारतीय सेना में धर्मगुरू चयनित।
बांदा के नीलकमल पांडेय भारतीय सेना में धर्मगुरू चयनित। उन्होंने देश में पहली रैंक हासिल कर अपने जनपद का गौरव बढ़ाया है।
बांदा, अमृत विचार। देश की सेवा के लिए नीलकमल पाण्डेय का भारतीय सेना (धर्मगुरु) पद पर चयन हुआ है, उन्होंने देश में पहली रैंक हासिल कर अपने जनपद का गौरव बढ़ाया है। श्रीपांडेय आज के युवा वर्ग के लिए जीता जागता उदाहरण हैं।
जनपद के ग्राम सिंहपुरमाफी थाना बिसंडा के निवासी नीलकमल पांडेय पुत्र शिवलोचन पांडेय एक साधारण किसान हैं। खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय जानकीकुंड चित्रकूट से हुई। जहां इन्होंने बड़ी ही लगन और परिश्रम से अध्यन किया। यह खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। गांव के लोगों समेत नाते-रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा है।
शुभचिंतकों ने नीलकमल पांडेय को मिठाई खिलाकर एवं फूल-माला पहनाकर बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। नीलकमल पांडेय ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हैं।
