बहराइच : 102 अध्यक्ष और 902 सभासद प्रत्याशियों के लिए कल पड़ेंगे वोट
निकाय चुनाव के लिए गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
बहराइच, अमृत विचार। जनपद में नगर निकाय चुनाव का मतदान गुरुवार को पहले चरण में सुबह से शुरू होगा। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। गल्ला मंडी से जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। सुबह से अध्यक्ष के 103 और सभासद के 902 प्रत्याशियों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बहराइच जनपद में गुरुवार सुबह 7:00 बजे से नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। दो नगर पालिका और छह नगर पंचायत में नगर की सरकार चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि 365 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जबकि 121 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 3.56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नगर की सरकार चुनने के लिए करेंगे।
इसके लिए मतदान केंद्रों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए जिले की पुलिस के साथ होमगार्ड जवान, पैरामिलिट्री फोर्स और एसएसबी के जवान लगाए गए हैं। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट जिले का भ्रमण कर सुरक्षा और मतदान की प्रक्रिया जांचते रहेंगे। डीएम ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें।
निकाय वार मतदाता और वार्ड की संख्या
निकाय वार्ड मतदाता संख्या
बहराइच 34 192245
नानपारा 25 42594
रिसिया 11 11474
जरवल 13 15763
पयागपुर 15 21436
कैसरगंज 16 27395
मिहीपुरवा 15 24253
रूपईडीहा 15 21547
यह भी पढ़ें : कम वजन का बच्चा है तो कराएं इलाज : प्राचार्य
