शाहजहांपुर: बिना परमिशन कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे ने निकाली चुनावी रैली, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगर पंचायत कांट में बिना अनुमति रैली निकालने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मुनरा बेगम के बेटे और समर्थकों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि दो मई को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मुनरा बेगम के समर्थन में उनके पुत्र पूर्व चेयरमैन रईस मियां 100 व 150 समर्थकों के साथ पैदल चुनावी रैली निकाल रहे थे।

पुलिस ने रैली को रोककर जिला प्रशासन की अनुमति मांगी। उन्होंने प्रशासन की कोई अनुमति नहीं दिखायी। प्रत्याशी पुत्र का यह कृत्य आदर्श आचार संहिता व धारा 144 सीआरपीसी की शर्तो का उलंघन है। एसओ ने बताया कि कांट क्षेत्र के एफएसटी टीम के उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व मिजस्ट्रेट दिलीप कुमार जूनियर इंजीनियर पांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग की तरफ से रईस मियां व शहजाद निवासी शेखान थाना कांट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

चुनावी सभा की थी अनुमति
कांग्रेस प्रत्याशी मुनारा बेगम के बेटे पूर्व चेयरमैन रईस मियां ने बताया कि मोहल्ला मरहैया तृतीय चुनावी सभा की अनुमति थी। वह अपने आवास से चुनावी मीटिंग के लिए निकले तो कुछ लोग उनके साथ जुड़ते चले गए। यह कोई चुनावी रैली नहीं थी। अधिक संख्या में लोग उसके साथ नहीं थे। प्रशासन ने जो आरोप लगाए है, वह निराधार हैं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: झारखंड मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

संबंधित समाचार