मुरादाबाद : मौसम दे रहा मतदाताओं और प्रत्याशियों का साथ, लोकतंत्र के उत्सव में उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। दो दिन से हो रही बारिश के चलते मतदान में भी खलल पड़ने की आशंका थी। लेकिन गुरुवार को मौसम साफ होकर धूप निकलने से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और प्रत्याशियों को अपने पक्ष में मतदान होने की खुशी दिख रही है। बूथों पर लगी लंबी कतार लोकतंत्र के उत्सव में उत्साह और उल्लास प्रदर्शित कर रहा है। 

image 2

युवाओं के साथ कंधा मिला रहे बुजुर्ग मतदाता
लोकतंत्र में अपने संवैधानिक अधिकार मताधिकार का प्रयोग करने को एक तरफ जहां युवाओं में उत्साह है। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी उनसे कम नहीं हैं। 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला मतदाता ने बूथ पर पहुंचकर कर बता दिया कि क्यों भारत विश्व की सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

image 3

नगर विधायक ने भी डाला वोट
नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने अपने गांधीनगर बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। अन्य मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग कर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें :  Nikay Chunav 2023 : मुरादाबाद नगर निगम सहित जिले की 11 नगर निकायों में 9,47,670 मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

 

संबंधित समाचार