फतेहपुर में सुबह से ही बूथ पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार, वोटिंग को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह
फतेहपुर, अमृत विचार। जिले में निकाय चुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है, मतदान को लेकर महिलाओं और पहली बार वोट दे रहे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, फतेहपुर जिले के मुराइन टोला वार्ड में सुबह से ही महिलाओं और युवाओं की कतारें लगी है, क्षेत्र और अपने आसपास के विकास को लेकर इस बार युवा और महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कर रही हैं।
वहीं पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही युवा मतदाताओं की मानें तो महिलाओं और क्षेत्र के विकास को सोचकर वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं साथ ही उन्होंने बताया कि वह महिलाओं के लिए कुछ बेहतर पॉलिसी चाहती हैं जैसे शिक्षा रोजगार जैसी समस्याएं दूर हो सके।
फतेहपुर निकाय चुनाव नगर पंचायत और नगर पालिका के आंकड़े
नगर पालिका-2
फतेहपुर सदर-186364
बिंदकी-31202
नगर पंचायत -8
खागा, बहुआ, कोड़ा जहानाबाद किशनपुर, हथगांम, असोथर, कारीकान धाता, खखरेरू
वोटर-390661
कुल वार्ड-174
मतदान केंद्र -173
बूथ-472
यह भी पढ़ें:-Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में किया मतदान, कहा- ‘पहले मतदान फिर जलपान’
