Nikay Chunav 2023 : अमरोहा में 11 बजे तक 27.8 प्रतिशत पड़े वोट, डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम और एसपी

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हो गया सुबह के समय धीरे-धीरे वोटर बूथों पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया। अमरोहा में सुबह 9 बजे तक 12. 3 प्रतिशत मतदान हो चुका। पूर्वाह्न 11 बजे तक जिलेभर में 27.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

amroha

नगर निकाय चुनाव के लिए जिले भर में 183 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं वोटर का पहचान पत्र देखकर ही वोट डलवाए जा रहे हैं।

ssp-dm 1

गुरुवार की सुबह डीएम और एसपी ने अमरोहा में राजकीय इंटर कॉलेज और जैन इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वोटर भी घरों से निकलकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Nikay Chunav 2023 : अमरोहा में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

संबंधित समाचार