बाराबंकी में पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो, एक की मौत - तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोठी/ बाराबंकी, अमृत विचार। कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखियापुर चौराहा के पास बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर बुधवार की देर रात्रि अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई। जिससे स्कॉर्पियो पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।
 
सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर निवासी मोहित कुमार सहित 3 अन्य लोग एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे। जहां पर बुधवार देर रात घर वापस लौटते समय अचानक उशकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो जाने से सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें मोहित की मौके पर ही मौत हो गई और  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023 : झांसी में पकड़ा गया फर्जी Voter, गलत आधार से मतदान का लगा आरोप   

संबंधित समाचार