Road Accident In Kanpur : लोडर पलटने से दो किशोर की मौत, आठ घायल, घाटमपुर से बारात कर लौट रहे थे शिवली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Road Accident In Kanpur कानपुर में सड़क हादसे में दो किशोर की मौत।

Road Accident In Kanpur घाटमपुर से बारात कर शिवली जा रहा डीजे व रोड लाइट में काम करने वाले बच्चों से भरा लोडर कानपुर नगर के तेजपुर गांव के पास नाला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो किशोर की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

कानपुर देहात, अमृत विचार। घाटमपुर से बारात कर शिवली जा रहा डीजे व रोड लाइट में काम करने वाले बच्चों से भरा लोडर कानपुर नगर के तेजपुर गांव के पास नाला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक, दो युवक व सात बालक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दो किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के डब्बा निवादा गांव से बुधवार की रात शाम बारात कानपुर नगर के घाटमपुर गई थी। बारात में टाइगर डीजे एवं रोड लाइट शिवली की बुकिंग थी। जिसपर संचालक आनंद कश्यप अपने लोडर से अधिकांश दस से सोलह वर्ष के बच्चों को रोड लाइट में काम करने के लिए साथ लेकर ले गया था। देर रात बारात में शामिल होने के बाद आनंद लोडर में बच्चों को बैठाकर वापस शिवली जा रहा था। तभी घाटमपुर-गजनेर मार्ग पर तेजपुर नाला मोड़ पर तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित लोडर पलट गया।

जिससे चालक आनंद कश्यप, मुन्ना निवादा निवासी विशाल (14) पुत्र कमलेश, कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बाछीपुर निवासी अर्जुन (13) पुत्र तोतानाथ, यहीं के विवेक कुमार (11) पुत्र प्रेमनाथ, रवि (11) पुत्र लल्ला नाथ, शिवली निवासी ऋतिक कश्यप (15) पुत्र आनंद कश्यप, यहीं के आनंद कुमार (45), रोहित (16) पुत्र शिवप्रसाद, बौरा (12) अनिल कुमार व शिवली क्षेत्र के औनहां निवासी बीरेंद्र कुमार (18) पुत्र नयन नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गजनेर थाना पुलिस ने सभी को सीएचसी गजनेर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने विशाल व अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ऋतिक कश्यप, विवेक कुमार व वीरेंद्र कुमार को जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर किया गया। गजनेर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना कानपुर नगर क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंचकर लोडर पलटने में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। जहां दो किशोर की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार