UP Nikay Chunav 2023 : बहराइच में विधायकों ने डाला वोट, एक बजे तक हुआ 34.60 फीसदी मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे तक मतदान 34.60 प्रतिशत पहुंच गया है। जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। नगर मिहीपुरवा के लिए सर्वाधिक 57.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। बहराइच नगरपालिका के लिए सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक प्रसाद वर्मा ने भी मतदान किया। इसके अलावा नानपारा में विधायक रामनिवास वर्मा पयागपुर में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी मतदान किया। 

9 (5)

मतदान की स्थिति दोपहर एक बजे तक 

निकाय                  मतदान प्रतिशत
बहराइच नगर पालिका    28.54%
नानपारा नगर पालिका     42.31%
नगर पंचायत रूपईडीहा    38.56%
नगर पंचायत जरवल         37.43%
नगर पंचायत मिहीपुरवा     57.94%
नगर पंचायत पयागपुर      39.39%
नगर पंचायत कैसरगंज      33.95%
नगर पंचायत रिसिया       39.55%
जिले में कुल मतदान प्रतिशत 34.60 प्रतिशत हुआ है।

10 (5)


ये भी पढ़ें -   रायबरेली : मतदाता मतदान केंद्रों पर सेल्फी लेते नजर आए

संबंधित समाचार