Jalaun Nikay Chunav 2023: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने किया मतदान
उरई में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने किया मतदान।
उरई में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मतदान किया। वहीं, उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
जालौन, अमृत विचार। जनपद की माटी ने कई बड़े नेता दिए जो देश और प्रदेश की राजनीति में चमक रहे हैं। आज जब नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए चेयरमैन व सभासद चुनने की बात आई तो सारे व्यस्ततम कार्यक्रमों में से समय निकालकर वह सभी अपने गृह जनपद मतदान करने आए। मतदान किया और जाते-जाते कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित भाव रखने का संदेश भी दे गए।
.jpg)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने अपनी पत्नी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व जिला पंचायत की सदस्य उर्मिला सोनकर खाबरी के साथ मतदान किया। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी राजनीति की कर्मभूमि पर आकर मतदान किया और जिले में कमल का फूल खिले इसका संदेश भी दिया। उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

इसी प्रकार कोच में विधायक मूलचंद निरंजन ने मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदान किया कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने उरई में मतदान किया। जिले के तमाम बड़े नेताओं ने आज मतदान में हिस्सा लिया हर कोई अपने राजनीतिक दल के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए आगे खड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें- Jalaun Nikay Chunav 2023: दोपहर 1 बजे तक 35.70 फीसदी मतदान, DM ने पिंक बूथ पर बने सेल्फी प्वाइंट में खिंचवाई फोटो
