UP Nikay Chunav 2023: Jalaun में कुल 57.98 फीसदी मतदान, DM ने पिंक बूथ पर बने सेल्फी प्वाइंट में खिंचवाई फोटो

जालौन में दोपहर 1 बजे तक 35.70 फीसदी मतदान हुआ।

UP Nikay Chunav 2023: Jalaun में कुल 57.98 फीसदी मतदान, DM ने पिंक बूथ पर बने सेल्फी प्वाइंट में खिंचवाई फोटो

जालौन में दोपहर 1 बजे तक 35.70 फीसदी मतदान हुआ। नगरपालिका कोंच, नगर पंचायत नदीगांव में सबसे अधिक मतदान रहा। वहीं, जिलाधिकारी चांदनी सिंह पिंक बूथ पर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई।

जालौन, अमृत विचार। गुरुवार को नगर की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं में सुबह के समय उत्साह कुछ कम नजर आया , लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता, मतदान के लिए बूथ पर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मतदाता अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी तरह उत्साहित रहा।  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालय की उरई नगर पालिका  में पूर्वान्ह 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान हुआ। कोंच में 24 फीसदी मतदान हुआ।

बीहड़ क्षेत्र की रामपुरा और नदीगांव नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। नदीगांव में सबसे अधिक 24 फीसदी मतदान हुआ।  जिला निर्वाचन अधिकारी, चुनाव परीक्षक और पुलिस अधीक्षक लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। प्रसाशन का कहना है निर्विवाद चुनाव कराने प्राथमिकता है।

पिंक बूथ पर डीएम ने खिंचवाई फोटो

जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने पिंक बूथ पर पहुंचकर मतदान की स्थिति का जायजा लिया। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था देखी और फिर पिंक बूथ पर बने सेल्फी प्वाइंट पर एक फोटो भी खिंचवाई।

Jalaun Voting (1)

नदीगांव नगर पंचायत में 51 फ़ीसदी से अधिक हुआ मतदान

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए हो रहे मतदान में नदीगांव नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की है। यही वजह है कि यहां पर   अब तक 51.57 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। नगर पालिका उरई में मतदान धीमी गति से चल रहा है। 1:00 बजे तक की मतदान प्रक्रिया में उरई में 24.11 फीसदी मतदान हुआ।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023

प्रत्येक दो घंटे मत व पोल परसेंटेज 

        01:00 बजे तक 

नगर पालिका परिषद उरई- 34.11%

नगर पालिका परिषद कालपी- 33.00%

नगर पालिका परिषद कोंच-38.93%

नगर पालिका परिषद जालौन-36.85%

नगर पंचायत ऊमरी- 26.82%

नगर पंचायत एट- 34.39%

नगर पंचायत कदौरा- 39.58 %

नगर पंचायत कोटरा-40.35%

नगर पंचायत नदीगांव- 51.57%

नगर पंचायत माधौगढ़- 35.58%

नगर पंचायत रामपुरा-35.70 %

कुल मतदान प्रतिशत 35.70%

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023
प्रत्येक दो घंटे मत व पोल परसेंटेज 

        03:00 बजे तक 

नगर पालिका परिषद उरई- 42.51%

नगर पालिका परिषद कालपी- 44.30%

नगर पालिका परिषद कोंच-46.84%

नगर पालिका परिषद जालौन-50.30%

नगर पंचायत ऊमरी- 52.88%

नगर पंचायत एट- 45.13%

नगर पंचायत कदौरा- 52.95 %

नगर पंचायत कोटरा-53.71%

नगर पंचायत नदीगांव- 63.55%

नगर पंचायत माधौगढ़- 48.78%

नगर पंचायत रामपुरा-45.76 %

कुल मतदान प्रतिशत 45.76%

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023
प्रत्येक दो घंटे मत व पोल परसेंटेज 

        05:00 बजे तक 

नगर पालिका परिषद उरई- 50.27%

नगर पालिका परिषद कालपी- 52.88%

नगर पालिका परिषद कोंच-61.20%

नगर पालिका परिषद जालौन-59.80%

नगर पंचायत ऊमरी- 66.35%

नगर पंचायत एट- 55.55%

नगर पंचायत कदौरा- 64.15 %

नगर पंचायत कोटरा-61.81%

नगर पंचायत नदीगांव- 71.51%

नगर पंचायत माधौगढ़- 59.25%

नगर पंचायत रामपुरा-53.96 %

 कुल मतदान प्रतिशत 55.13%

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 का फाइनल मत प्रतिशत 

नगर पालिका परिषद उरई-52.73 %

नगर पालिका परिषद कालपी- 55.84%

नगर पालिका परिषद कोंच-65.74%

नगर पालिका परिषद जालौन- 62.41%

नगर पंचायत ऊमरी- 69.79%

नगर पंचायत एट- 57.91%

नगर पंचायत कदौरा-66.74  %

नगर पंचायत कोटरा-63.08%

नगर पंचायत नदीगांव- 73.21%

नगर पंचायत माधौगढ़- 62.97%

नगर पंचायत रामपुरा- 56.20 %

कुल मतदान प्रतिशत 57.98%

 

ये भी पढ़ें- Unnao Nikay Chunav 2023 : छह घंटे में 36.93 प्रतिशत वोटिंग, बुजुर्गों व दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह