आजमगढ़ में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र देवईत गांव के में पेड़ से लटकता एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से अपनी जांच कर रही है। गांव के प्रधान ने सबसे पहले इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देवईत गांव में गुरुवार की सुबह लोग टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए लोग खलीफा बाबा की मजार के पास पहुंचे तो वहां स्थित पाकड़ के पेड़ पर लटकते हुए एक व्यक्ति का शव देखा। पेड़ पर लटकते शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान द्वारा घटना की जानकारी मेंहनगर थाने पर दी गई। पुलिस के अनुसार अधेड़ की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है, अधेड़ की शरीर पर केवल एक पैंट और गले में माला पहनें हुआ है। अधेड़ ने आत्महत्या किया है या हत्या कर शव लटका दिया गया है,यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। 

ये भी पढ़ें -Unnao Accident : Lucknow Agra Expressway पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत, छह माह पूर्व हुई थी शादी   

संबंधित समाचार