Nikay Chunav 2023 : बिजनौर मे तीन बजे तक 48.70% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर। जिले में निकाय चुनाव की वोटिंग गुरुवार की सुबह 7 बजे शुरू हुई, जकोकि शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदाताओं में जोश-खरोश दिखा और पूर्वाह्न 11 बजे तक जिले भर में 26.24 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जिले में दोपहर एक बजे तक  39.23 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे तक 48.70%  प्रतिशत वोटिंग हुई।

bijnor 4

मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।

bijnor 3

जिले के सभी 12 नगर पालिका व 6 नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों के मतदान की प्रक्रिया गुरुवार की सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। जिलेभर में 12 नगर पालिका व 6 नगर पंचायत अध्यक्ष व 392 वार्ड में सभासद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मत पेटियों में बन्द हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  Nikay Chunav 2023 LIVE : मुरादाबाद में समय की रफ्तार से बढ़ रहा मतदान प्रतिशत, एक बजे तक 37.42% पड़े वोट

 

संबंधित समाचार