शक्तिफार्म: वन क्षेत्र में बनी अवैध मज़ार को किया ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। वन विभाग, राजस्व और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर किशनपुर रेंज में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हिदायत दी।  इस दौरान शक्तिफार्म के रुदपुर बीट में अतिक्रमण कर बनाई जा रही अवैध मजार को ध्वस्त किया गया।
 

वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी, नायब तहसीलदार राजेंद्र सेमवाल और सितारगंज कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में वन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने किशनपुर रेंज अंतर्गत शक्तिफार्म के रुदपुर बीट में अभियान को अंजाम दिया। यहां टीम ने निर्माणाधीन मजार को ध्वस्त कर वन भूमि की सीमा पर गहरा नाला खुदवाया। नायब तहसीलदार ने जंगल में पशु पालन के लिए झोपड़ी बनाकर रहने वालों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।

अभियान में डोली रेंज, गोला रेंज, बाराकोली रेंज, रनसाली रेंज के वन कर्मी, राजस्व कर्मी, सितारगंज, शक्तिफार्म की पुलिस और महिला पीएसी की एक प्लाटून शामिल रहे। किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी घनश्याम चिनियाल ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ वन अधिनियम 1927 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार