UP Nikay Chunav 2023: CM Yogi Adityanath नौ मई को आएंगे चित्रकूट, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा
UP Nikay Chunav 2023 चित्रकूट में सीएम योगी आदित्यनाथ नौ मई को आएंगे।
UP Nikay Chunav 2023 चित्रकूट में सीएम योगी आदित्यनाथ नौ मई को आएंगे। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रामायण मेला परिसर में जनसभा करेंगे।
चित्रकूट, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 नगर निकाय प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए नौ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट आएंगे। वह रामायण मेला परिसर में जनसभा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनावों को यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले सेमी फाइनल मान कर चल रही है, इतना तो तय है। प्रत्याशियों की जीत को लेकर पार्टी कोई कोरकसर नहीं उठा रखना चाहती। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जिले में रोड शो के बाद अब मुख्यमंत्री का दौरा भी तय हो गया है।
भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ नौ मई को चित्रकूट का दौरा करेंगे। वह यहां राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं का रुख बनाने की कोशिश करेंगे। जिले में नगर पालिका चित्रकूटधाम के अलावा नगर पंचायत मानिकपुर, राजापुर और मऊ में चुनाव होने हैं।
नगर पंचायत मऊ में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। भाजपा के बारे में वैसे भी मशहूर है कि यह किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती, ऐसे में जब अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं और यूपी पार्टी का गढ़ माना जाता है, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसमें जीत को लेकर किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता।
