UP News: मुख्यमंत्री योगी आज लॉन्च करेंगे 'खेलो इंडिया' का लोगो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मेजबानी में 25 मई से शुरू होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लोगो, मैस्कट, एंथम और जर्सी लॉन्च करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले समारोह में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।  इस मौके पर मुख्यमंत्री और अनुराग मशाल रिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अगले 20 दिन तक प्रदेश के सभी जिलों में चार मशाल यात्राएं घूमेंगी, जिनका हर जिले में स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ऑटो सवार लोगों को डंपर ने रौंदा, पांच की मौत, 10 घायल

संबंधित समाचार