Pankaj Tripathi ने फिल्म मैं अटल हूं का शेयर किया BTS वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पंकज त्रिपाठी ने बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो रही है। 

https://www.instagram.com/p/Cmk-kaHoBgd/

बीटीएस वीडियो फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के सेट का है। इस दौरान पंकज के कंधे पर एक झोला है और हाथ में एक स्क्रिप्ट दिख रही है। उनके अलावा सेट के बाकी क्रू मेंबर्स भी काम में जुटे हुए हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियां लिखी, इंसान बनो, केवल नाम से नहीं, रूप से नहीं, शक्ल से नहीं, हृदय से, बुद्धि से, सरकार से, ज्ञान से। इंसान की परिभाषा बताकर, इंसानियत की भाषा बने थे, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी! मैं अटल हूं कि शूटिंग जल्द शुरू हो रही है, फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।’​​​​​ इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं,वहीं कहानी राइटर उत्कर्ष नैथनी ने लिखी है। 

ये भी पढ़ें:- बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा माही का जलवा, 12 मई को रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की MS Dhoni The Untold Story

संबंधित समाचार