बेंगलुरु में झारखंड की 11 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया 

बेंगलुरु में झारखंड की 11 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया 

रांची। झारखंड से तस्करी कर कर्नाटक ले जाई गई 11 नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाबी मिली है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार रात को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां पहड़िया समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जो एक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) है।

अधिकारी ने कहा, पहड़िया समुदाय की 11 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से बचाया गया है। उन्हें बेंगलुरु से वापस रांची लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी लड़कियां झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले की रहने वाली हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, मानव तस्करों द्वारा बड़े शहरों में नौकरी का झांसा देकर गरीब परिवारों के बच्चों को बेचे जाने के कई मामले सामने आए हैं।

राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में गठित मानव तस्करी विरोधी इकाई बच्चों को छुड़ाने के लिए तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बयान में कहा गया है कि तस्करों के चंगुल से बचाए गए बच्चों के पुनर्वास के भी इंतजाम किए गए हैं। हाल ही में, झारखंड से तस्करी कर ले आई गई 13 नाबालिग लड़कियों को दिल्ली में बचाया गया था। इनमें 14 साल की एक गर्भवती लड़की भी शामिल थी।  

ये भी पढ़ें : चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में भाग लेने धनखड़ लंदन रवाना 

ताजा समाचार

Kanpur Crime: युवक की हत्या कर गंगा में फेंका था शव...तीन के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
Fatehpur News: ड्यूटी में आए होमगार्ड की अचानक बिगड़ी तबियत...डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मृतक हरदोई का रहने वाला
जौनपुर: चोरों ने बैंक का ताला तोड़कर कंप्यूटर और प्रिंटर उड़ाया, एक घंटे तक बैंक को खंगाला
देहरादून: उत्तराखंड में यात्राओं के संचालन के लिए प्राधिकरण बनाने पर करें विचार: सीएम 
अमेठी में 17 लाख 93 हजार मतदाता करेंगे 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान कल
Kanpur Crime: मोटे मुनाफे का दिया लालच...तेल कारोबारी से 73 लाख रुपये ठगे, साइबर सेल में दर्ज कराई FIR