लखीमपुर-खीरी: छज्जे के मलबे के नीचे दबकर दस साल के बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली के गांव पिपरिया में छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से उसके नीचे दबकर दस साल के बच्चे की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

गांव पिपरिया निवासी गिरीश कुमार का दस वर्षीय पुत्र कृष्णा दीवार के पास खेल रहा था। अचानक दीवार का छज्जा भरभराकर गिर गया, जिससे कृष्णा छज्जे के मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला।

परिवार के लोग जब तक कृष्णा को अस्पताल ले जाते। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: चचेरी बहन का तिलक लेकर जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, फूफा घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज