Mahoba News : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
महोबा में महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत।
महोबा में महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतका के बाबा ने पति पर अक्सर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया।
महोबा, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर मे शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर महिला की मारपीट कर हत्या करके उसका शव फांसी में लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम भितरिया निवासी पूजा 28 की शादी 8 साल पहले शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मनमोहन के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को पूजा को फांसी पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। पूजा की जेठानी अनीता ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां पर डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया।
जेठ अशोक ने बताया कि पूजा ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका अपने पीछे दो पुत्री 6 वर्षीय संध्या और 3 वर्षीय शिवानी छोड़ गई है जनपद छतरपुर के ग्राम भितरिया निवासी मृतका के चचेरे भाई वीरू और दादा गोरेलाल ने आरोप लगाया कि पूजा की शादी करीब 8 साल पहले मनमोहन के साथ की थी। उसका पति शराब और गांजा पीकर उसके साथ मारपीट करता था।
शुक्रवार को ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसकी हत्या करके बाद में उसे फांसी पर लटका दिया। मायके पक्ष के तमाम लोग आए और शवदाह गृह में ससुरालीजनों से तीखी नोकझोंक हुई। और गाली गलौज किया। मृतका के पिता अमरचंद्र और मां सीता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे मां को याद करके बिलख रहे हैं।
