बरेली: बाहर से स्कूटी चोरी के बाद जीआरपी थाने के गेट पर जड़ा ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाने के बाहर चोरी हुई थी आरपीएफ महिला सिपाही की बाइक

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन जीआरपी थाना के बाहर से स्कूटी चोरी हो गई थी लेकिन रखवाली थाने के गेट पर ताला डालकर की जा रही है। ऐसे में जंक्शन के सर्क्युलेटिंग एरिया से थाना में शिकायत करने वालों को परेशानी हो रही है। उन्हें जंक्शन के मुख्य द्वार से करीब 100 मीटर का चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ रहा है। जीआरपी अधिकारी इसकी वजह चोरी की घटना को देखते हुए एहतियातन ताला लगाना की बात कह रहे हैं।

बीते दिनों बरेली जंक्शन जीआरपी थाने के बाहर से आरपीएफ बरेली जंक्शन थाने में तैनात एक महिला सिपाही की स्कूटी चोरी हो गई थी। महिला सिपाही ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद स्कूटी बरामद कर ली गई थी। इसके बाद जीआरपी थाने के पिछले गेट को ताला लगाकर बंद कर दिया गया है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों थाने के बाहर से स्कूटी चोरी हो गई थी, साथ ही बिना जरूरत लोगों का यहां से आना जाना होता है। स्टेशन अधीक्षक ने भी कई बार हमसे इस गेट को बंद करने के लिए कहा था। अब सुरक्षा के लिहाज से थाने के गेट पर ताला लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ठेकेदार ने बनाई अधूरी सड़क, मिनी बाइपास रोड पर सफर और खतरनाक

संबंधित समाचार