संभल: प्रत्याशी के विरोध पर विकास और बबिता भाजपा से निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहजोई, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी राजेश शंकर राजू के खिलाफ चुनाव लड़ाने पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर भाजपा नेता विकास वार्ष्णेय व पूर्व जिला मंत्री पर गाज गिरी है। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विकास वार्ष्णेय व बबीता शर्मा को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

नगर निकाय चुनाव में भाजपा नेता राजेश शंकर राजू के अलावा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास वार्ष्णेय व भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री शक्ति केंद्र प्रभारी बबीता शर्मा ने भी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट मांगा था। पार्टी ने नामांकन के एक दिन पहले राजेश शंकर राजू को टिकट दे दिया।

इसके बाद से ही संगठन को शिकायत मिल रही थी कि आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास वार्ष्णेय व पूर्व जिला मंत्री बबीता शर्मा टिकट न मिलने के कारण पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ाने का काम कर रहे हैं। संगठन ने इन्हें मनाने का प्रयास भी किया।

तब इन्होंने पार्टी के घोषित प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया। लेकिन भाजपा जिला संगठन को यही इनपुट मिला कि यह दोनों नेता पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ाने का काम कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट जिला संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी। मतदान सम्पन्न होने के अगले दिन  विकास वार्ष्णेय व बबीता शर्मा को क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ें- संभल : मुफ्त इलाज का झांसा देकर महिला से नकदी और जेवर ठगे

संबंधित समाचार