लखनऊ : निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक को पीटने के मामले में पूर्व पार्षद पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गुड़म्बा थानाक्षेत्र अन्तर्गत आईआईएमई मतदान केंद्र पर पूर्व सपा पार्षद पंकज यादव और उसके भाई पप्पू यादव पर फर्जी मतदान करने पर जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी मीना यादव के समर्थक अनुज यादव के संग मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर देर रात गुडम्बा पुलिस ने पूर्व पार्षद व पंकज यादव समेत छह नामजद और 12 लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गुड़म्बा थानाक्षेत्र अन्तर्गत मोहम्मदपुर खत्री भेड़हापुर निवासी अनुज यादव ने बताया कि गुरूवार शाम छह बजे वह शंकरपुरवा वार्ड प्रथम के आईआईएमई मतदान केंद्र पर खड़े थे। तभी पूर्व पार्षद पंकज यादव अपने साथी संजीत यादव, वेद प्रकाश उर्फ टिल्लू एवं उनके साथ करीब 10 अज्ञात लोग फर्जी वोटिंग के नीयत से मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास करने लगे। जब पीड़ित ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी धक्कामुक्की करने लगे।

इसके बाद पूर्व पार्षद के भाई आशोक यादव व पप्पू यादव, मुनेश यादव, सत्यप्रकाश यादव, संजीत यादव व वेदप्रकाश यादव उर्फ टिल्लू ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि शंकरपुरवा वार्ड से पूर्व पार्षद की पत्नी नमिता यादव सपा पार्षद प्रत्याशी है। जबकि उसी वार्ड से मीना यादव निर्दलीय प्रत्याशी है। वह मीना यादव का समर्थन कर रहा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : वन विभाग की पहुंच से दूर लकड़बग्घा, लोगों में भय व्याप्त

संबंधित समाचार