सोनिया-राहुल आज एक मंच से हुबली-धारवाड़ लोगों को करेंगे संबोधित, खड़गे भी रहेंगे मौजूद
हुबली। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी आज यहां संयुक्त रूप से एक चुनावी रैली करेंगे। हुबली-धारवाड़ पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक प्रसाद अब्बिया के अनुसार यह जानकारी दी। उन्होंने आज यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब सोनिया और राहुल कर्नाटक में एक साथ चुनावी रैली कर रहे हैं।
इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद भी मौजूद रहेंगे। लगभग चार साल के अंतराल के बाद एक चुनावी रैली में भाग लेने वाली सोनिया ने हुबली में प्रचार करने को प्राथमिकता क्यों दी। इस सवाल के जवाब में कांग्रेस सचिव विष्णु नाथ ने कहा कि वह न केवल हुबली-धारवाड़ में कांग्रेस उम्मीदवारों को जीतने में मदद करना चाहेंगी, बल्कि पूरे उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चि करेंगी।
जगदीश शेट्टार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चिंतित नहीं है, लेकिन भाजपा घबराई हुई है क्योंकि पार्टी 10 मई को होने वाले चुनावों में 150 सीटें जीतने जा रही है। भाजपा ने अपने प्रदेश महासचिव महेश तेंगिंकाई को अपना उम्मीदवार बनाया है। हुबली-धारवाड़ पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में मंटूर रोड पर यंगस्टर्स स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली रैली में 25,000 से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय जांच एजेंसियां यह साबित करने में जुटी हैं कि मैं 'चोर' हूं: केजरीवाल
