जापान में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत, 20 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के इशिकावा प्रान्त में आए भूकंप से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। जापान के मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार इशिकावा में शुक्रवार दोपहर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का उपकेंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। क्योदो समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने कहा कि सीढ़ी से गिरने वाले एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 22 अन्य लोग घायल हुए हैं। 

ये भी पढे़ं- Russia-Ukraine war : तुर्की शिखर सम्मेलन में भिड़े यूक्रेन-रूस, यूक्रेनी सांसद ने रूसी प्रतिनिधि को मारा घूंसा, Video वायरल

 

 

संबंधित समाचार