क्या आप भी VIP मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं? फ्री में दे रही है ये कंपनी, ऐसे करें बुक
नई दिल्ली। वीआईपी मोबाइल नंबर लेना कई लोगों का सपना होता हैं। कुछ लोग चाहते है कि नंबर उन की डेट ऑफ बर्थ से मिलता जुलता हो तो कुछ लोग कस्तमाइज नंबर चाहते है इसे लोगों का शौक कहे तो गलत नही होगा। तो अब आपका यह सपना पूरा होने जा रहा हैं।
दरअसल, एक नहीं दो टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को फ्री में वीआईपी मोबाइल नंबर देने का एलान किया हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप डायरेक्ट अपने घर पर मंगा सकते हैं। इस के लिए आप को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा, इसके बाद आपको फ्री फैंसी नंबर चुनने का ऑप्शन मिलेगा. जब आप नंबर चुन लेंगे तब आपको पोस्टपेड या प्रीपेड में से एक ऑप्शन चुनना पड़ेगा. इसके बाद आपको घर का पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ेगा. अब आपको OTP से इस प्रक्रिया को पूरा करना होता है और सिम आपके घर पर पहुंचा दिया जाता है।
इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से सिम को घर पर मंगवा सकते हैं, जैसा कि हमने बताया कि आपको नंबर चुनने का ऑप्शन मिलता है तो आप अपनी पसंद का सिम खरीद सकते हैं और कई ऑप्शन्स में से पसंद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और सैन्य अधिकारियों ने राजौरी में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
