Unnao Theft News : चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, नगदी, जेवरात समेत 10 लाख का माल पार, घर आने पर उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Unnao Theft News उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में सूने घर में चोरी।

Unnao Theft News उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत चंपापुरवा में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर नगदी, जेवरात समेत 10 लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्नाव, अमृत विचार। Unnao Theft News गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत चंपापुरवा मोहल्ले निवासी एक परिवार कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सूना घर पाकर चोर शुक्रवार देररात मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गये। जहां से चोरों ने नकदी और जेवर समेत करीब 10 लाख का माल पार कर दिया। सुबह घर लौटने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को चोरी की जानकारी दी है।

चंपापुरवा निवासी शादाब पुत्र अब्दुल रहमान कानपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान में काम करते हैं। शुक्रवार को वह पत्नी नूर अफ्शा व अन्य सदस्यों  के साथ गोताखोर के मोहम्मद नगर मोहल्ला में पारिवारिक कार्यक्रम शामिल होने गया था। जिसके बाद रात करीब नौ बजे उनके पिता अब्दुल रहमान दवा खाने घर आये और दवा खाकर वापस चले गये। फिर रात करीब तीन बजे शादाब घर आये।

जहां मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गये। अंदर कमरों में पहुंचे तो वहां तीन आलमारी के लाकर टूटे होने के साथ ही आलमरी कमरे में गिरी पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, जरूरी कागजात व कीमती कपड़ों के अलावा उनके मौसी के बेटे बिलाल की सात मई को होने वाली शादी के लिये रखे जेवर और एक लाख नकद समेत कदीब 10 लाख का माल पार कर दिया। उन्होंने चोरी की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।

संबंधित समाचार