इटावा में ब्रजेश पाठक बोले- गुंडे माफिया प्रदेश से हो गए विलुप्त, निकाय चुनाव में BJP की होगी प्रचंड बहुमत से जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इटावा पहुंचें।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इटावा पहुंचें। इस दौरान उन्होंने गुंडे माफिया प्रदेश से विलुप्त हो गए। साथ ही निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। निकाय चुनाव में भाजपा नया इतिहास रचेगी।

इटावा, अमृत विचार। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में नया इतिहास रचने जा रही है। अधिकांश सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के की कानून व्यवस्था की सराहना पूरे देश में हो रही है स्थिति यह है कि इस बेहतर कानून व्यवस्था के चलते गुंडे और माफिया विलुप्त हो गए हैं।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पूर्व की सरकारों में मातायें-बहिनें सुरक्षित नहीं थी। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को इस तरह सुदृंढ किया है कि अब बहिनें रात के समय में भी बिना किसी भय व संकोच के आवागमन करती हैं। प्रदेश में चल रहे नगर निकाय निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की जीत के साथ एक नया इतिहास रचने जा रही है। 

शनिवार को बर्फानी धाम गेस्ट हाउस में नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मनीषी गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पिछली सरकारों में जो अराजकतत्व महिलाओं पर छींटाकशी किया करते थे,हमारी सरकार ने एंटी रोमियों के चलते करीब 25 हजार मामले दर्ज कर ऐसे अराजकतत्वों को जेल के अन्दर भेजकर समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपनी हार दिखाई देती है, वह तरह-तरह के आरोप लगाने लगते हैं।

हमारी सरकार निष्पक्ष व पारदर्शिता से विश्वास करके कार्य करती है। ताकि आम जनमानस सरकार की जन कल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं से सीधा-सीधा लाभान्वित हो सके। इसके लिए हमारी सरकार व पार्टी के लोग वातानुकूलित कक्ष में न बैठकर धरातल पर कार्य करते हैं। 

उन्होंने ने कहा कि सरकार ने आम जनमानस की सुविधा के लिए कायाकल्प योजनान्तर्गत परिषदीय विद्यालय व पंचायतघरों को अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनाया है, ताकि ग्रामीणों को छोटे-छोटे दस्तावेजों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पडें। 

पहले भूमाफिया बिना किसी संकोच के अपनी दबंगई व गुण्डई के बल पर लोगों को डरा धमकाकर उनके प्लाटों व कृषि भूमि पर कब्जा कर लेते थे। जब से भाजपा सरकार प्रदेश में आयी है, भूमाफिया विलुप्त होते जा रहे हैं। इससे पहले सांसद रामशंकर कठेरिया ने भी जनसभा को संबोधित किया। प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का माला पहनाकर, अंगवस्त्र व गदा भेंटकर गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया।

जनसभा के दौरान पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे, सावित्री कठेरिया, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे,जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, दीपकनाथ बद्री चौधरी, सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, अनूप जाटव, रामपाल सिंह राठौर,हरिओम दुबे, हाकिम सिंह यादव, नेक्से पोरवाल, अमित गुप्ता, रिंकू गुप्ता,विष्णु भदौरिया, दिवाकान्त शुक्ला, जमुना दास लखवानी, प्रदीप सविता मौजूद रहें।

कड़ी सुरक्षा के कारण आने जाने में कोई कठिनाई

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की चुनावी जनसभा कार्यक्रम को लेकर उनके आगमन वाले मार्ग जवाहर रोड,सरोजनी रोड, बालूगंज,पुराना भरथना पर कडी सुरक्षा के चलते प्रशासन द्वारा की गई नाकाबन्दी के कारण फुटपाथ पर व्यापार करने वाले, हथठेला संचालकों समेत दुकानदारों का दोपहर तक व्यापार बन्द रहा। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पडा।

संबंधित समाचार