Farrukhabad Accident : कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व दो बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत।

फर्रुखाबाद में कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में पति व दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटते समय कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति, दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी सीमा की मौसी शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में रहती है। उनके घर में शुक्रवार को शादी समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए सीमा दो बच्चे नीतेश व प्रीतम को लेकर पति के साथ बाइक से गई थी। शादी समारोह में कार्यक्रम समाप्त कर रात में बाइक से सभी लोग घर लौट रहे थे। जहानगंज थाना क्षेत्र के गावं रूनी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवाद दंपति व दो बच्चे घायल हो गए।

घटना की जानकारी परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टर ने महिला सीमा को मृत घोषित कर दिया। घायल पति संतोष, पुत्र नीतेश व प्रीतम का उपचार चल रहा है। महिला सीमा का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। रिंकू ने बताया कि भाई संतोष भाभी और बच्चों के साथ शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय गांव के नजदीक घटना हो गई। घटना की तहरीर थाने में दी है। भाई और दोनों भतीजों का इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार