गदरपुर: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। सड़क पार कर रही एक महिला तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन में रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

महतोष के ग्राम मुकरमपुर निवासी विश्वा रॉय पत्नी सुचंद्र रॉय (35 ) बिंदु खेड़ा स्थित दवा कंपनी में काम कर अन्य महिलाओं के साथ वापस घर लौट रही थी। जब वह महतोष मोड़ पर पहुंची तो सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विश्वा की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीण पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश पांडे पुलिसकर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने बाइक को कब्जे में लेकर महतोष चौकी भिजवाया। 

संबंधित समाचार