बरेली: यात्रियों को मिली राहत, अब झुमका तिराहा तक दौड़ेंगी चार सिटी बसें
शहर में चार रूट के बाद अब पांचवे रूट पर शुरू किया गया संचालन
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में चलने वाली सिटी बसों को यात्री नहीं मिलने पर अब इनका रूट बढ़ाया जाएगा। मिनी बाईपास तक जाने वाली सिटी बसों को अब झुमका तिराहा तक चलवाना शुरू कर दिया गया है। अधिकारी इससे यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के तहत पिछले साल सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया। शहर में सिटी बसों को सवारी नहीं मिलने पर देहात के रूट पर बसें चलाई गईं। पिछले माह देहात से बसें हटाकर एक बार फिर से सिटी में चलाईं गईं लेकिन यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ी।
किला पुल की मरम्मत होने के बाद किला पुल से भी सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। अब अधिकारियों ने चार सिटी बसों को बरेली जंक्शन से लेकर परसाखेड़ा झुमका तिराहे तक चलाने का निर्णय लिया है। सिटी बस के सीनियर ऑपरेशन सुपरवाइजर राम रतन ने बताया कि अब यात्रियों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Bareilly: घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
