Bareilly: गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार, सात केंद्र प्रभारियों को नोटिस
बरेली, अमृत विचार। गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार पर सात केंद्र प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है। डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि यूपीएसएस, पीसीयू के सात क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां गेहूं खरीद नाममात्र हुई है।
बताया कि शासन ने नमी समेत कई स्तर पर छूट दे रखी है, मगर गेहूं खरीद में तेजी नहीं आ रही है। लिहाजा, इन केंद्र के प्रभारियों को नोटिस जारी कर गेहूं खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह तक सुस्त रफ्तार रही तो संबंधित प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई है।
यह भी पढ़ें- Bareilly: वोटर आईडी नहीं है तो न हों परेशान, कर सकेंगे मतदान
