लखनऊ न्यूज: BRD अस्पताल में तैनात किये गये तीन चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के महानगर स्थित भाऊराव देवरस (बीआरडी) अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड की जांच शुरू हो गई है। रोजाना करीब 12 से 15 अल्ट्रासाउण्ड जांच होने से मरीजों को राहत मिलना शुरू हो गई है।

दरअसल, बीआरडी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच करीब एक साल से बंद चल रही थी। जिससे इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे पीछे की वजह अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की तैनाती न होना बताई जा रही थी। कुछ दिन पहले एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हुई भी, लेकिन महज चंद दिनों में वह भी इस्तीफा देकर चले गये।

मरीजों की समस्या को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने पुनर्नियोजन के तहत डॉ.एसके सिंह की तैनाती कर दी है। इसके अलावा दो अन्य चिकित्सकों की भी तैनाती हुई है। जिसमें एनस्थीसिया और बाल रोग के चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल में तीन चिकित्सकों की तैनाती होने से महानगर,इन्दिरानगर और अलीगंज इलाके के मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:-आगरा: स्कूल में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

संबंधित समाचार