शाहजहांपुर: भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कल सीएम योगी करेंगे जनसभा को संबोधित, रहेंगे एक घंटे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को खिरनीबाग रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा जिले का सियासी तापमान को बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि नगर पालिका परिषद से नगर निगम बने शहर में पहली बार मेयर और पार्षदों के चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के सियासी तापमान को बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली, सीएम योगी की सभा को लेकर किया लोगों को जागरूक

जनसभा के लिए रामलीला मैदान में विशाल पांडाल बनाया गया है। शनिवार को दिनभर अधिकारी जनसभा स्थल का जायजा लेते रहे। शाम को एसपी एस. आनंद, सीडीओ एसबी सिंह, एएसपी सिटी, सुधीर जायसवाल, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा और सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने सभास्थल पर जाकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस लाइंस में हेलीपैड भी बनकर तैयार हो चुका है।

कार्यक्रम मे तहत मुख्यमंत्री सात मई को दोपहर बाद 02.20 बजे शाहजहांपुर पुलिस लाइंस मैदान पर हेलीकॉटर से उतरेंगे। यहां से सीधे खिरनीबाग रामलीला मैदान पर आयोजित जनसभा स्थल पर 02.25 बजे पहुंचेंगे। 03.10 बजे तक जनसभा करेंगे। पश्चात यहां से प्रस्थान कर 03.20 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे और 03.45 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

ऊंचाई पर बने मंच के सामने सुरक्षा की दृष्टि से डी को बड़ा किया गया है। दिनभर सभास्थल पर अधिकारियों को आना जाना लगा रहा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मंच के चारों ओर बारीकी से निरीक्षण किया ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो सके।

ये भी पढ़ें - शाहजहापुर: सपा का रहा नारा, खाली प्लाट हमारा- ब्रजेश पाठक