लखनऊ : ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित
अमृत विचार, लखनऊ । गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट बढ़ने लगा है, इसके साथ ही फॉल्ट की समस्या भी आने लगी है। शनिवार को विकास नगर लेखराज पन्ना के पास ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। इसकी वजह से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और बिजली गुल हो गई। 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने देखा और पुलिस के लोगों को सूचना दी।
घटना स्थल पर मौजूद अनिरूद्ध ने बताया कि काफी समय से यहां स्पार्क होता रहा है। इसको लेकर कई बार यहां फॉल्ट सही करने के लिए विभागीय कर्मचारियों से अपील की गई। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया और उसके बाद आग लग गई। लखनऊ में गर्मी बढ़ते ही यह समस्या बढ़ जाती है। मौजूदा समय जिले में करीब 18 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर है। उसमें से करीब 20 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर आए दिन खराब हो जाते है। पूरे महीने की बात करें तो करीब 200 से 240 ट्रांसफॉर्मर खराब होते है।
ये भी पढ़ें - Allahabad High Court : अपराधियों को शैक्षिक संस्थानों के संचालन की अनुमति नहीं
