पुराने फोन को बेचने पर कीमत कम मिल रही है, अपनाएं ये उपाय ,मिलेगी मुंहमांगी कीमत
आज के समय में स्मार्ट फोन तो सभी इस्तेमाल करते है पर जब बात नए स्मार्ट फोन खरीदने की आती है तो पुराना बेचना पड़ता हैं। जैसे जैसे फोन पुराना होता जाता है उस की कीमत कम होती जाती है और ग्राहक उस की कीमत बेहद ही कम ऑफर करते हैं। आज हम आप को इस समस्या से लिपटने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे जिन इस्तेमाल कर के बाप अपना पुराना स्मार्ट फोन अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।
स्मार्ट फोन की बॉडी बदल दें
आप अपना पुराना फोन बेच रहे है तो जाहिर है इस की ऑडी में स्क्रैच होंगे जो इस की कीमत को कम करेंगे, इस से आपका पुराना स्मार्टफोन देखने में भी स्टाइलिश और नए जैसा लगे इसके लिए आपको इसका कैबिनेट चेंज करवाना होता है और जिन स्मार्टफोंस में कैबिनेट नहीं होता है उनके बैक पैनल को आप बदलवा दें जिस से नए जैसा लुक आएगा।
कैमरा क्लीनिंग
पुराने स्मार्टफोन के कैमरा से पिक्चर क्लिक करने के दौरान आपको पहले जैसी क्वालिटी नहीं मिलती है और कई बार इसका कारण यह होता है कि कैमरा ठीक तरह से क्लीन नहीं होता है और अंदर से ही इसका लेंस गंदा हो जाता है. ऐसे में आप जब भी पिक्चर ठीक करने की कोशिश करते हैं आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है. आपके साथ ऐसा ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए आपको हमेशा अपना पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले इस कर लेना स्क्रीन करवा देना चाहिए जिससे अच्छी फोटोस क्लिक होती हैं।
बैटरी बूस्टिंग
अगर आप लंबे समय से अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और अब उसे बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले इसकी बैटरी को बूस्ट करवा लें इससे जिस कस्टमर को आप स्मार्टफोन बेचेंगे उसे बैटरी के साथ कोई भी दिक्कत नहीं पेश आएगी और आपको इसके लिए अच्छे खासे दाम भी मिलेंगे।।
ये भी पढ़ें : ममता की छवि खराब करना चाहती हैं कांग्रेस और माकपा: अभिषेक बनर्जी
