बरेली: सीएम योगी आज जनसभा को करेंगे संबोधित, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में जनसभाएं करेंगे। इसे लेकर भाजपा के पदाधिकारी और जिला प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। भारी पुलिस बल और स्पेशल कमांडो की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में सभा को संबोधित करेंगे
बरेली कॉलेज में होगी जनसभा
बरेली में नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार शाहजहांपुर से विशेष हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इससे पहले शाहजहांपुर में उनकी जनसभा होगी।
शाहजहांपुर में जनसभा के बाद दोपहर 3:50 बजे मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान पहुंचेंगे। दोपहर 4:35 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद कार से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से बरेली एयरपोर्ट फिर यहां से विशेष वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। जिसको लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जगह-जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से डाग स्क्वायड भी सर्चिंग अभियान में लगा हुआ है। बगैर चेकिंग के किसी की भी कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं है।
ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वह कड़ी सुरक्षा के बीच में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे की निगरानी भी रखी जाएगी। बरेली कॉलेज के सभी गेटों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
